बिहार के
सरकारी विद्यालय
में डिजिटल क्रांति का एक पहल
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भर्रा,
बेगूसराय
के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक विवेक राज ने स्वयं , विद्यालय का वेबसाइट निःशुल्क बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है एवं यह विद्यालय बिहार का पहला सरकारी विद्यालय है जिसका अपना खुद का वेबसाइट है।
Journey of developing a school website for
the first government school under the Education Department, Bihar
मैं विवेक राज, बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित TRE1 से
चयनित होकर 2 नवंबर 2023 को गांधी मैदान, पटना में शिक्षा विभाग, बिहार के द्वारा आयोजित
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष नियुक्ति पत्र प्राप्त
किया एवं 15 नवंबर 2023 को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भर्रा में कंप्यूटर शिक्षक
के पद पर पदस्थापित हुआ विद्यालय में योगदान देने के बाद मैं बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा
देने में लग गय, इसी क्रम में मेरे मन में यह विचार आया कि क्यों नहीं केंद्रीय विद्यालय,
नवोदय विद्यालय एवं अन्य प्राइवेट स्कूल के जैसा सरकारी विद्यालय का भी वेबसाइट बनाया
जाए जिस पर विद्यालय का सारा जानकारी उपलब्ध हो। इंटरनेट से यह जानकारी मिली कि बिहार
में सिर्फ एक सरकारी विद्यालय सिमुलतला आवासीय विद्यालय है जिसका अपना खुद का वेबसाइट
है और उस पर विद्यालय का सारा जानकारी उपलब्ध है। उसी क्षण मैंने यह संकल्प लिया कि
मैं बिहार का पहला सरकारी विद्यालय का वेबसाइट डेवलप कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करूंगा।
यहां मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैने बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिग्री के
साथ-साथ वेबसाइट डिजाइनिंग का भी स्पेशलाइजेशन किया है और इस नौकरी से पूर्व जब मैं
राजकीय पॉलिटेक्निक बरौनी में बतौर अतिथि व्याख्याता काम कर रहा था तो वहां भी कॉलेज
का वेबसाइट develop किया था और maintain भी करता था अतः मैं अपने पूर्व के अनुभव का
उपयोग कर विद्यालय का वेबसाइट डेवलप करने में लग गया और 1 जनवरी 2024 तक मैंने अपने
विद्यालय का वेबसाइट डेवलप भी कर लिया जिसमें विद्यालय का सारा जानकारी उपलब्ध था।वेबसाइट
को इंटरनेट पर host करने के लिए domain name and web server की आवश्यकता होती है जो
domain and hosting service provider के द्वारा provide किया जाता है एवं इसके लिए
annual service charge लगता है। विद्यालय के
प्रधानाध्यापक से बात करने पर वह आर्थिक सहयोग (विकास कोष) से देने के लिए तैयार हो
गए और अंततः दिनांक 24.1.2024 को बिहार का पहला सरकारी विद्यालय का वेबसाइट www.uhssbharra.eduwebsol.in लॉन्च किया
गया।
विद्यालय के वेबसाइट को और बेहतर एवं उन्नत बनाने के लिए
विद्यालय के कार्यालय संबंधित कार्य जैसे नामांकन लेने से लेकर स्थानांतरण प्रमाण पत्र
देने के बीच सभी मुख्य काम (Generating Admission Form, Admission Register, Fee
Receipt, ID Card, Score Card, and Transfer Certificate on a single click)
Eduweb Solutions के सहयोग से वेबसाइट के माध्यम से किया जाने लगा।
विद्यालय का सारा जानकारी एवं मुख्य काम को Digitally
Transform करने के बाद जिले के दूसरे विद्यालय को भी इसके लिए प्रेरित करने के उद्देश्य
से मैं डायट शाहपुर में शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों के प्रशिक्षण में ICT Class के
दौरान वेबसाइट में उपलब्ध सुविधा एवं विशेषता से अवगत कराता रहा। सभी शिक्षकों को वेबसाइट
में उपलब्ध सुविधा एवं विशेषता बहुत
उपयोगी लग रहा था पर समस्या यह था कि यदि दूसरे विद्यालय अपना वेबसाइट
बनवा भी ले तो उसे maintain and update कौन करेगा क्योंकि वेबसाइट को maintain and
update करने के लिए भी coding skills की आवश्यकता होती है एवं किसी अन्य एजेंसी से
maintenance का काम करवाने पर खर्च बहुत ज्यादा होता जो एक सरकारी विद्यालय के लिए
संभव नहीं था अतः इस समस्या के समाधान के लिए मैं Eduweb Solutions के साथ मिलकर वेबसाइट
का एक नया वर्जन तैयार करने में लग गया जो गूगल रिसोर्सेस का उपयोग कर बनाया गया एवं
hosting के लिए Google server का उपयोग किया गया जिससे hosting cost भी कम हो गया और
वेबसाइट ज्यादा सुरक्षित एवं High SEO के साथ काम करने लगा।
खास बात ये है कि वेबसाइट के नए वर्जन को maintain and update करने के लिए ज्यादा कोडिंग स्किल्स की जरूरत नहीं है और इसे मोबाइल या टैब से भी अपडेट किया जा सकता है और यहीं से मेरे मन में ये विचार आया कि बिहार के सभी उच्च विद्यालय में पदस्थापित कंप्यूटर शिक्षक को प्रशिक्षण देकर सभी विद्यालय का वेबसाइट बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। जब ये जानकारी मीडिया को दी गई तो दैनिक जागरण एवं डीडी न्यूज के द्वारा पूरी खबर को प्रकाशित एवं प्रचारित की गई। मीडिया से खबर मिलने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मुझसे मिलकर बधाई दिए एवं अन्य विद्यालय से इस नए पहल को अपनाने की अपील किए।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.